Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

...तो इंसानों के पूर्वज कभी चूहों से भी छोटे थे

हमें फॉलो करें ...तो इंसानों के पूर्वज कभी चूहों से भी छोटे थे
बीजिंग , गुरुवार, 6 जून 2013 (14:30 IST)
FILE
बीजिंग। दुनिया में इंसानों के प्राचीन इतिहास को लेकर समय-समय पर वैज्ञानिक तथ्य सामने आते रहे हैं। एक नए अध्ययन की मानें तो बहुत अरसा पहले इंसानों के पूर्वज आकार में चूहों से भी छोटे होते थे।

चीन के हुबेई प्रांत में 2003 में मिले दुनिया के सबसे पुराने कंकाल एवं जीवाश्म के अध्ययन से इसका संकेत मिला है कि मानवों के पूर्वजों का कद बहुत छोटा हुआ करता था।

जो कंकाल बरामद किए गए थे, वे एक नए वंश और प्रजाति के हैं, जिन्हें ‘आर्केबस’ के नाम से जाना जाता है। चीनी, अमेरिकी और फ्रांसीसी वैज्ञानिकों की ओर से लिखे गए दस्तावेज में इन तथ्यों का उल्लेख है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि पाषाण काल के शुरुआती दौर में 5.5 करोड़ साल पहले बंदर रहते थे। ये पहले से ज्ञात स्तनधारी जीवों से 70 लाख साल पुराने हैं। इन बेहद छोटे स्तनधारी जीवों का शरीर करीब 71 मिलीमीटर लंबा और इनका वजन 20 से 30 ग्राम के बीच होता था।

कंकालों के अध्ययन में कहा गया है कि ये जीव पेड़ पर चढ़ सकते थे और उछल-कूद भी कर सकते थे। अध्ययन दल का नेतृत्व करने वाले ‘चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के डॉक्टर नी जीजुन ने कहा कि ये जीव मानव प्रजाति के सबसे प्राथमिक सदस्य थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi