Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं रोक पा रही हूँ रोने सेःमैडोना

हमें फॉलो करें नहीं रोक पा रही हूँ रोने सेःमैडोना
लास एंजेल्स (वार्ता) , शुक्रवार, 26 जून 2009 (22:55 IST)
पॉप की दुनिया के बेताज बादशाह तथा महान पॉप गायक एल्विस प्रिस्ले के स्वाभाविक वारिस माने जाने वाले माइकल जैक्सन की मौत के बाद सारी दुनिया में फैले उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इंग्लैंड के द इंडिपेन्डेंट अखबार ने अपने मुखपृष्ठ पर इस महान पॉप गायक को जगह देते हुए पूरे पेज के चित्र के उपर लिखा 'पॉप सम्राट नहीं रहे।' जैक्सन के साथ काम करने वाले क्विंसी जोन्स ने कहा 'मैं इस दुखद घटना से निश्चित रूप से बुरी तरह आहत हूँ और मेरे लिए यह बुरी खबर है।'

पॉप स्टार मैडोना ने कहा कि मैं इस खबर के बाद अपने आप को रोते रहने से नहीं रोक पा रही हूँ। मैंने हमेशा जैक्सन की तारीफ की। दुनिया ने भले ही एक महान गायक खो दिया हो लेकिन उनका रचा संगीत हमेशा जीवित रहेगा।

पूर्व बाल अभिनेता और जैक्सन के बच्चों की देखरेख करने वाले मार्क लेस्टर ने कहा... 'मैंने कुछ दिन पहले ही माइकल से बात की थी और वह पूरी तरह आत्मविश्वास से भरा था। वह काफी मेहनत कर रहा था और वाकई अपने आगामी संगीत आयोजनों के प्रति उत्साहित था। उसका जाना निश्चित रूप से अविश्वसनीय है।'

जर्मनी के वित्त मंत्री कार्ल थियोडोर ने उसी अडलोन होटल के सामने से जहाँ वर्ष 2002 में जैक्सन ने अपने बेटे को बालकनी से नीचे लटका दिया था, कहा 'वह सच में एक महान कलाकार थे। उनकी संगीत की थाह लेने के लिए उनके पूरे जीवन को देखने की जरूरत है न कि उनके कुछ आखिरी वर्षों की।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi