Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

परवेज मुशर्रफ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

हमें फॉलो करें परवेज मुशर्रफ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
इस्लामाबाद , शनिवार, 20 अप्रैल 2013 (19:31 IST)
FILE
इस्लामाबाद। देशद्रोह के आरोप में मुकदमे के खतरे का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को शनिवार को एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन जेल भेजे जाने की बजाय उन्हें उनके फार्म हाउस में हिरासत में रखा जाएगा, जिसे ‘उप कारागार’ घोषित किया गया है।

पुलिस मुख्यालय में एक रात हिरासत में बिताने के बाद 69 वर्षीय मुशर्रफ को आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश कौसर अब्बास जैदी के समक्ष पेश किया गया। वहां का दृश्य काफी शोर-शराबे वाला था। पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ वकील नारेबाजी कर रहे थे।

मुशर्रफ अपने एसयूवी वाहन से उतरकर अदालत में पहुंचे। उन्हें उनके अंगरक्षकों और दर्जनों सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा था। अदालत तक जाते समय मुशर्रफ के चेहरे पर कोई भाव नहीं थे।

अदालत कक्ष में प्रवेश करने से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। उनके करीब किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। अदालत से रवाना होते समय उन्होंने एक बार फिर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। न्यायाधीश ने उन्हें चार मई तक के लिए न्ययिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi