Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक ने भारत के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

हमें फॉलो करें पाक ने भारत के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव
, शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2014 (18:26 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंधों को सुधारने के बजाय एक बार एक बार फिर कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कवायद के तहत अपनी संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया है। 
 
पाकिस्तान ने अपने निंदा प्रस्ताव में भारत पर सीमा पर गोलीबारी करने का झूठा आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने भारत पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, साथ ही कश्मीर मुद्दे पर यूएन से दखल देने की मांग की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में भी भारत पर संघर्ष विराम करने का झूठा आरोप लगाया था।
 
पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे के लगातार अंतरराष्ट्रीयकरण की कोशिश कर रहा है। सितंबर अंत में यूएन की बैठक में भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे को उठाया। उन्होंने इस मुद्दे पर उससे हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके अलावा शरीफ ने यूएन महासचिव बान की मून से निजी मुलाकात में भी यह बात दोहराई थी। हाल में पाकिस्तान के पीएम के सुरक्षा सलाहकार ने भी यूएन को पत्र लिख कर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की थी। हालांकि यूएन महासचिव के प्रवक्ता ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे व गोलीबारी पर भारत से बात करने की नसीहत दी थी।
 
एक महीने में यह चौथा मौका है जब पाकिस्तान ने फिर एक बार अपनी संसद में प्रस्ताव के माध्यम से कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश की है। यह भी दिलचस्प है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के निंदा प्रस्ताव के एक दिन पहले ही पाकिस्तान से यह स्पष्टीकरण मांगा था कि उसे अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद क्यों चाहिए, उसका उद्देश्य आखिर क्या है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi