Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रेस्टोरेंट, जहां होता है स्तनों का प्रदर्शन

हमें फॉलो करें ब्रेस्टोरेंट, जहां होता है स्तनों का प्रदर्शन
FILE
इस वर्ष अमेरिका के सात रेस्टोरेंट ऐसे पाए गए हैं, जिनमें महिला कर्मियों के ब्रेस्टों का प्रदर्शन कारोबार का हिस्सा है। वैसे भी अमेरिकी समाज में यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन शायद भारतीयों के लिए यह बहुत बड़ा आकर्षण हो। संभवत: इसी कारण से इन्हें रेस्टोरेंट की जगह पर ब्रेस्टोरेंट कहा जाता है।

इनमें से सबसे बड़ा और पुराना ब्रेस्टोरेंट हूटर्स है, जो कि देश के 44 राज्यों के साथ-साथ 27 देशों के 412 स्थानों पर मौजूद है। कंपनी का दावा है कि उनकी सेवा, भोजन और माहौल सभी कुछ अद्व‍ितीय है। हाल में नई साज सज्जा के साथ ताजे मेनू की चीजों में कटे हुए आड़ू के सलाद और अमेरिकी शैली का घोंघों का सूप भी मिलता है। वैसे हूटर्स का अर्थ होता है भौंपू और इन हूटरों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है।

दूसरे किस्म का ब्रेस्टोरेंट 'द टिल्टेड किल्ट' वर्ष 2003 में टेम्पी, एरिजोना में सबसे पहले खोला गया था। यह समकालीन केल्टिक थीम का स्पोर्ट्‍स पब है। अमेरिका और कनाडा में ऐसे 90 रेस्टोरेंट हैं जहां फिश, चिप्स और शेफर्ड्‍स पाई व बर्गर्स मिलते हैं। इसका ध्येय वाक्य है 'ए कोल्ड बीयर नेवर लुक्ड सो गुड।' यहां 44 तरह की बीयर्स मिलती हैं और सेविकाएं मिनी किल्ट्‍स (स्कॉटलैंड में पहनी जाने वाली स्कर्ट) को थोड़ा तिरछा कर पहनती है। इनमें अब पुरुष बारटेंडर्स की भर्ती शुरू हो रही है।

तीसरे किस्म का ब्रेस्टोरेंट ''ट्वेन पीक्स'' अपनी बारटेंडर्स के नटखट और जिंदादिल व बिल्कुल पड़ोस की लडकियों जैसी होने का दावा करता है। 2005 में टेक्सास में शुरू हुए ये रेस्टोरेंट अब 23 स्थानों पर हैं। इसे वर्ष 2011 में फ्रेंचाइजी ऑफ द इयर घोषित किया गया था। इस वर्ष इसकी 25 और शाखाएं खोली जानी हैं।


चौथे किस्म का ब्रेस्टोरेंट ''बोन डैडीज हाउस ऑफ स्मोक'' टेक्सास में छह स्थानों पर हैं। चेन का दावा है कि इसमें जानवरों का मांस और पॉर्क (सुअर का गोश्त) बहुत अच्छा मिलता है। वर्ष 2011 में इसने रिकॉर्ड कमाई की और कंपनी इसकी फ्रेंचाइजी देने का विचार नहीं रखती है। इसे 'हूटर्स ऑफ बारबेक्यू' भी कहा जाता है और इसकी गिनती अमेरिका में भुने हुए मांस बेचने वाले सबसे अच्छे रेस्टोरेंट्‍स में की जाती है।

पांचवें किस्म का ब्रेस्टोरेंट ''काउगर्ल्स एस्प्रेसो'' है। यह ग्रेटर सीएटल और टैकोमा क्षेत्र में हैं। ये कॉफी और अरबी कॉफी सर्व करते हैं। इन्हें 32 औंस में कोल्ड कॉफी के चार कप के लिए जाना जाता है। रेस्त्रां में पेस्ट्रीज और ठंडा इतालवी सोड़ा भी मिलता है।

छठवें किस्म का ब्रेस्टोरेंट ''मग्स एंड जग्स स्पोर्ट्‍स बार एंड ग्रिल'' है जो कि फ्लोरिडा के क्लीयरवाटर में है। यहां विभिन्न प्रकार के खेल और मनोरंजन की सुविधाएं हैं। मंगलवार की रात यहां फैमिली नाइट होती है और वयस्कों के प्रवेश शुल्क, 6.99 डॉलर, पर 12 वर्ष से कम उम्र मे बच्चे मुफ्त में खा सकते हैं।

और सातवें किस्म का 'बिकिनीज स्पोर्ट्‍स बार और ग्रिल' रेस्टॉरेंट है जो कि 2006 में शुरू हुआ और इसका स्वामित्व ऑस्टिन की एटीएक्स ब्रांड्‍स के पास है। इसके सीईओ डग गलर का कहना है कि फूड, बूज (शराब), खेल और सेक्स कभी खत्म होने वाले नहीं हैं। इस चेन ने अपना नाम 'ब्रेस्टोरेंट' नाम से ट्रेडमार्क कराया है। दो वर्ष पहले ऑस्टिन के पास चेन ने एक भूतिया कस्बा खरीदा था और बाद में इसे 'बिकिनीज, टेक्सास' का नाम दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi