Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिहाना का पीछा करने के लिए व्यक्ति गिरफ्तार

हमें फॉलो करें रिहाना का पीछा करने के लिए व्यक्ति गिरफ्तार
लॉस एंजिल्स , रविवार, 27 जुलाई 2014 (18:32 IST)
FILE
लॉस एंजिल्स। गायिका रिहाना का पीछा करने और उन्हें परेशान करने के लिए एक बेघर व्यक्ति को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया गया। आरोपी रिहाना को धमकीभरे संदेश भेजता था।

टीएमजेड की खबर के अनुसार 53 वर्षीय केविन मैक्गलेन को 24 जुलाई को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसे रिहाना का पीछा करने, डराने और परेशान करने के आरोपों को लेकर मैनहटन अपराधिक न्यायालय में अगले दिन पेश किया गया।

आरोपी रिहाना को धमकीभरे संदेश भेजता था और इस तरह के धमकी भरे नोट उनके बिग एप्पल स्थित अपार्टमेंट में खुद डालकर भी आता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi