Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सांप, भूतों से डरे हुए हैं खतरनाक आतंकी..!

हमें फॉलो करें सांप, भूतों से डरे हुए हैं खतरनाक आतंकी..!
, गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (11:49 IST)
FILE
बोको हरम के पकड़े गए आतंकवादियों का कहना है कि जीव जंतु उन लोगों के अवतार हैं जिनकी उन्होंने हत्या की थी। अप्रैल में नाइजीरिया से 200 से अधिक स्कूली लड़कियों का अपहरण करने आतंकवादी संगठन बोको हरम के लड़ाकों का कहना है कि उनके जंगल के ठिकानों से 'रहस्यमय सांपों और मधुमक्‍खियों' ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया है।

एक गिरफ्तार आतंकवादी कोलो मुस्तफा का कहना है कि मधुमक्खियों और सांपों ने बोको हरम के कई आतंकियों को मार डाला या फिर भागने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन मुस्तफा ने जो जानकारी दी है वह अविश्वसनीय है। उसका दावा है कि जो प्राणी उन लोगों को काटकर गायब हो जाते हैं, वास्तव में वे लोग हैं जो कि उनके मिशन से तकलीफों में आए। इनमें उनके भूत भी शामिल हैं जिन्हें हम लोगों ने मारा है। उसका कहना है कि उसने कभी किसी को नहीं मारा इसलिए......।

बोको हरम के एक और गिरफ्तार उग्रवादी उमर अबोर का कहना है कि उनके लोग मानते हैं कि चिबोक लोग जूजू (जादू) का इस्तेमाल कर हमें प्रताडि़त कर रहे हैं क्योंकि हमारे नेताओं ने उनके बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया है। क्या बोकोहरम के लोग नाइजीरिया के जंगलों में पाए जाने वाले वास्तविक सांपों और बर्रों से प्रताडि़त हैं या फिर वे अपनी दोषी अंतरात्मा से प्रभावित हैं? कहा नहीं जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi