Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बस हादसे में 14 तीर्थयात्रियों की मौत

हमें फॉलो करें बस हादसे में 14 तीर्थयात्रियों की मौत
अम्मान , गुरुवार, 17 मार्च 2016 (11:20 IST)
अम्मान। सऊदी सीमा के निकट दक्षिणी जॉर्डन में एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 14 फिलीस्तीनी तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। आपातकाल सेवाओं ने यह जानकारी दी है।
 
जॉर्डन के असैन्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अम्मान से करीब 320 किलोमीटर दक्षिण में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने घायलों की गंभीर हालत के मद्देनजर मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
 
लोगों का यह समूह उमरा की धार्मिक यात्रा के लिए सऊदी अरब जा रहा था। महत्वपूर्ण वार्षिक हजयात्रा और उमरा के लिए विश्वभर से लाखों मुस्लिम यहां आते हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi