Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आतंकियों ने किया 172 महिलाओं का अपहरण, 35 की हत्या

हमें फॉलो करें आतंकियों ने किया 172 महिलाओं का अपहरण, 35 की हत्या
मायदुगुरी , शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014 (08:47 IST)
मायदुगुरी/नाइजीरिया। नाइजीरिया के उत्तर पूर्व में स्थित गुमसुरी गांव पर बोको हराम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने धावा बोलकर बच्चों समेत 172 से अधिक महिलाओं का अपहरण कर लिया और 35 अन्य लोगों की हत्या कर दी। 
 
स्थानीय निवासियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि बोको हरम के बंदूकधारियों ने रविवार को इस गांव में हमला किया। 
 
गांव के स्थानीय निवासी अब्बा मूसा ने अपहृत लोगों की संख्या 172 बताई। उसने बताया कि हमलावर (खुदा बहुत बड़ा है) चिल्ला रहे थे और उन्होंने खुशी मनाते हुए हवा में कई गोलियां चलाईं।
 
हालांकि अभी तक इस संगठन ने घटना की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन बोको हराम पर ही इस हमले का शक जा रहा है। इससे पहले गत अप्रैल माह में बोको हराम ने चिबोक में एक स्कूल से 200 महिओं को अपहृत कर लिया था। 
 
सरकारी प्रवक्ता माइक ओमेरी ने एक बयान जारी कर बताया कि सरकार इस दु:खद घटना से शोक में है। उन्होंने कहा कि बोको हरम कायराना तरीके से अपने आतंक को बढ़ावा देने के लिए निर्दोष नागरिकों को अपना निशाना बना रहा है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi