Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3600 साल पुराने राजा का कंकाल मिला

हमें फॉलो करें 3600 साल पुराने राजा का कंकाल मिला
काहिरा , गुरुवार, 16 जनवरी 2014 (09:59 IST)
काहिरा। मिस्र में एक ऐसे राजा के अवशेष मिला है जिसके बारे में इतिहास में कोई जिक्र नहीं था। वह सम्भवत: तीन हजार 600 साल पहले शासन करता था।

मिस्र के एंटिकि्वटी मंत्रालय ने बताया कि राजधानी काहिरा से 500 किलोमीटर दूर सोहाग प्रांत में साउथ अबिदोस नामक स्थान पर यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की टीम को खुदाई के दौरान सेनब्के नाम के राजा का कंकाल मिला है।

प्राचीन मिस्र के राजाओं को फराओं के नाम से जाना जाता है। खास बात यह है कि सेनेब्के का नाम इससे पहले मिस्र के इतिहास में कभी नहीं सुना गया था।

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सेनेब्के का नाम खुदाई स्थल पर एक राजकीय कारतूस पर खुदा मिला।

किस हाल में मिला राजा का कंकाल...


बयान के साथ जारी तस्वीरों में ताबूत काफी खराब हालत में है। जिस चैम्बर में राजा को दफनाया गया था उसकी छत को पेटिंग से सजाया गया था।

राजा के कंकाल की तस्वीरों के साथ जारी कैप्शन में लिखा है कि उसके शव को ममी के रूप में संरक्षित किया गया था, लेकिन पुराकालीन कब्र लूटने वालो ने उसके शरीर को ममी से बाहर निकाल दिया था।

मंत्रालय ने बताया कि कब्र के पास किसी तरह का फर्नीचर न होना इस बात का प्रमाण है कि फराओ काल में कब्र को लूटा गया था। बयान में सेनेब्के का शासनकाल 1650 ईसा पूर्व बताया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi