Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाइजीरिया में बोको हराम के 57 आतंकी मारे गए

हमें फॉलो करें नाइजीरिया में बोको हराम के 57 आतंकी मारे गए
नियामे , मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (14:30 IST)
नियामे। नाइजीरिया की सेना ने दक्षिणपूर्वी डिफ्फा क्षेत्र के एक गांव पर हमला करने वाले इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम के 57 सदस्यों को मार  गिराया है। नाइजीरिया के रक्षा मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर आज इस बात की जानकारी दी। 
 
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डिफ्फा शहर से 30 किलोमीटर दूर गुसकेरु गांव में हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें 15 सैनिक और दो  नागरिक भी घायल हो गए हैं।
 
वक्तव्य के अनुसार सेना ने बोको हराम के आतंकवादियों के पास से एक 60 एमएम मोर्टार, दो आरपीजी, पांच मशीन गन, 20 एके-47 राइफलें और  अधिक मात्रा में गोला बारूद बरामद किया।
 
गौरतलब है कि नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट बनाने के उद्देश्य से बोको हराम की ओर से पिछले सात सालों के दौरान किए गए हमलों में अब तक 15  हजार लोग मारे जा चुके हैं। अभी हाल के वर्षों में बोको हराम ने पड़ोसी देश नाइजर, कैमरून और चाड में भी हमले करना शुरू कर दिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवजोत सिद्धू नहीं कर पाए 'कंट्रोल', दर्ज हुई शिकायत...