Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री ने ट्रंप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

हमें फॉलो करें वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री ने ट्रंप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
संयुक्त राष्ट्र , रविवार, 23 अक्टूबर 2016 (10:37 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब एक और अभिनेत्री ने उन पर 10 वर्ष पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
 
वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री जेसिका ड्रेक ने शनिवार को लॉस एंजिल्स में बताया कि वह डोनाल्ड ट्रंप से 10 साल पहले कैलीफोर्निया में एक गोल्फ टूर्नामेंट के दौरान मिली थी। ट्रंप ने उसे कमरे में बुलाया था और वह अपनी महिला मित्रों के साथ ट्रंप के होटल रूम में गई थी।
 
42 वर्षीय फिल्म अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उसे और 2 अन्य महिलाओं को जबरदस्ती कसकर पकड़ लिया एवं उसकी अनुमति के बगैर उसका चुंबन लिया। बाद में ट्रंप ने उसे कमरे में आने के लिए उसे 10,000 अमेरिकी डॉलर भी देने की पेशकश की थी।
 
लगातार लग रहे आरोपों के बीच झुंझलाए ट्रंप ने कहा है कि उन पर आरोप लगाने वाली महिलाएं झूठी हैं और चुनाव के बाद वे सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका की चेतावनी, पाकिस्तान में घुसकर करेंगे आतंकियों का सफाया...