Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फर्जी पहचान पत्र के आरोप में अफगान लड़की गिरफ्तार

हमें फॉलो करें फर्जी पहचान पत्र के आरोप में अफगान लड़की गिरफ्तार
पेशावर , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (22:48 IST)
पेशावर। कभी ‘नेशनल जियोग्राफिक’ पत्रिका के कवर पर तस्वीर प्रकाशित होने के बाद सुर्खियों में आई हरी आंखों वाली ‘अफगान लड़की’ शरबत गुला को पाकिस्तान में फर्जी पहचान पत्र रखने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के अधिकारियों ने कहा कि शरबत को कथित तौर पर पकिस्तान पहचान पत्र रखने के आरोप में नोथिया इलाके से गिरफ्तार किया गया। शरबत की उम्र अब 40 साल से ऊपर हो चुकी है।
 
‘अफगान युद्ध की मोनालिसा’ कही जाने वाली शरबत साल 1984 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं कि जब ‘नेशनल जियोग्राफिक’ पत्रिका के फोटोग्राफर स्टीव मैककरी ने पेशावर के निकट निसार बाग शरणार्थी शिविर में उनकी तस्वीर ली थी। उस वक्त वे 12 साल की थीं। 
 
यह तस्वीर पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित हुई और वह सुर्खियों में आ गई थीं। अफगानिस्तान में हालात खराब होने के बाद शरबत पाकिस्तान में आ गईं और एक पाकिस्तानी पुरुष से विवाह कर लिया। उसे दो साल की जांच के बाद धोखाधड़ी के लिए गिरफ्तार किया गया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली-नोएडा फ्लाई ओवर हुआ टोल फ्री