Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बज एल्ड्रिन को दक्षिणी ध्रुव से निकाला गया

हमें फॉलो करें बज एल्ड्रिन को दक्षिणी ध्रुव से निकाला गया
वेलिंगटन , शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (10:00 IST)
वेलिंगटन। पूर्व अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बज एल्ड्रिन को चिकित्सकीय कारणों से हवाई मार्ग से दक्षिणी ध्रुव से निकाला गया। एल्ड्रिन चंद्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्तियों में से एक थे।
 
अंटार्कटिक टूर ऑपरेटरों के संघ ने गुरुवार को कहा कि 86 वर्षीय एल्ड्रिन एक निजी पर्यटन समूह के साथ दक्षिणी ध्रुव की यात्रा पर थे। तभी उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उसने कहा कि उन्हें पहली उपलब्ध उड़ान से अंटार्कटिक तट स्थित अमेरिकी अनुसंधान केंद्र मैकमुडरे ले जाया गया। उसने उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बतायी है।
 
अमेरिका अंटार्कटिक कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाले नेशनल साइंस फाउंडेशन ने कहा कि एल्ड्रिन को मैकमुडरे से न्यूजीलैंड ले जाया जाएगा। एल्ड्रिन 1969 में अमेरिकी अपोलो 11 मिशन के तहत चंद्रमा पर चलने वाले दूसरे व्यक्ति बने थे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु में नाडा की दस्तक, तेज हवाओं के साथ बारिश...