Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या धरती पर आए थे एलियंस! (वीडियो)

हमें फॉलो करें क्या धरती पर आए थे एलियंस! (वीडियो)
, गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (17:03 IST)
जापान के ओसाका में रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सफेद रंग के अजीब से गोले हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो से एक बार फिर एलियंस की अंतरिक्ष में मौजूदगी पर नई बहस को जन्म दिया है। इन गोलों की संख्या 10 है।
2 मिनट के इस वीडियो में गोल आकार की ये चीजें हवा में तेजी से नाचती हुई नजर आ रही हैं। कई लोगों का मानना है कि हवा में तैरती ये चीजें यूएफओ हो सकती हैं। एक जापानी चैनल द्वारा अपलोड की गई इस वीडियो के बाद ऑनलाइन यूजर्स के बीच एक नई बहस फिर से शुरू हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि जून के महीने में लंदन में भी ऐसी ही दिखने वाली चीजें सामने आई थीं, लेकिन उसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई थी। नासा ने जुलाई महीने में सबसे बड़े यूएफओ की तस्वीरें कैद की थी। इस यूएफओ को सूरज के करीब से गुजरते हुए देखा गया था।
अगले पन्ने पर, देखें वीडियो क्या सचमुच हैं एलियंस... 
 

 
 
 
(Photo & Video courtesy: YouTube)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi