Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में हजारों विमान यात्री फंसे

हमें फॉलो करें अमेरिका में हजारों विमान यात्री फंसे
शिकागो , रविवार, 28 सितम्बर 2014 (22:42 IST)
शिकागो। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष के एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से आत्महत्या के प्रयास तथा इसे जुड़े घटनाक्रम के चलते यहां सप्ताहांत में 780 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।
 
विमानन विभाग के अनुसार शिकागो के ओहेयरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतने या यहां से उड़ान भरने वाली 660 से अधिक उड़ानें कल रद्द कर दी गईं। इसके अलावा मिडवे एयरपोर्ट से 120 अन्य उड़ानें रद्द की गईं।
 
इस घटनाक्रम की शुरुआत शुक्रवार सुबह फेडरल एविएशन एडमिनिस्टेंशन शिकागो के एक केंद्र से हुई जो कि महत्वपूर्ण हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष है। पुलिस का कहना है कि इस केंद्र के एक ठेका कर्मी ब्रायन होवर्ड ने कार्यालय में आग लगाई और बाद में चाकू से खुद का गला रेतने का प्रयास किया।
 
इस केंद्र में आठ साल से कार्यरत होवर्ड पर हवाई को स्थानांतरण की तलवार लटक रही थी। उसने केंद्र के भूमिगत कक्ष में जानबूझकर आग लगाई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi