Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी विमान में आग (वीडियो)

हमें फॉलो करें अमेरिकी विमान  में  आग  (वीडियो)
शिकागो , शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 (16:00 IST)
शिकागो। अमेरिका में शिकागो के 'ओ हारे' अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के लिए तैयार अमेरिकी एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में आग लग जाने के कारण उड़ान को तत्काल रद्द कर दिया गया। इस दुर्घटना में सात यात्री और चालक दल का एक सदस्य मामूली रूप से घायल हो गया।
 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शिकागो के ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहे अमेरिकी एयरलाइंस के एक बोइंग 767 यात्री विमान के एक इंजन में अचानक आग लग गई जिसके कारण विमान की उड़ान को तुरंत रोक दिया गया। विमान में 161 यात्रियों के अलावा चालक दल के नौ सदस्य भी सवार थे।
हवाई अड्डे के दमकल विभाग के सहायक उपायुक्त टिमोथी साम्पे ने बताया कि विमान के लेफ्ट इंजन में आग लग गई और इसके बाद दोनों इंजन और पूरा विंग आग की चपेट में आ गया।
 
उन्होंने कहा कि यह एक भीषण विमान  दुर्घटना हो सकती थी लेकिन सही समय पर कदम उठाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। विमान में 19,504 किलोग्राम जेट ईंधन भरा हुआ था और दमकल विभाग के कर्मचारियों के विमान के पास पहुंचने के समय उसमें से ईंधन का रिसाव हो रहा था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड स्टार्स... ऐसे मना रहे हैं दिवाली