Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका ने दी 72 वर्षीय कैदी को मौत की सजा

हमें फॉलो करें अमेरिका ने दी 72 वर्षीय कैदी को मौत की सजा
वॉशिंगटन , बुधवार, 3 फ़रवरी 2016 (19:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में बुधवार को एक कैदी को उसके 73वें जन्मदिन से पहले मौत की सजा दी गई। यह एक ऐसा कदम है, जिसकी बहुत से लोगों ने आलोचना की है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि ब्रैंडन जोंस को एक कारागार में जहर का इंजेक्‍शन लगाया गया। इस अफ्रीकी मूल के व्यक्ति ने 36 साल से अधिक का समय सलाखों के पीछे गुजारा। वह एक क्‍लर्क की हत्या के मामले में 1979 से जेल में था।
 
उसके वकीलों ने मौत की सजा की तामील को रोकने के लिए आखिरी समय पर कई अपीलें कीं, लेकिन हर जगह से उनकी अपील खारिज हो गई। यहां तक कि अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय से भी उन्हें मायूसी हाथ लगी। आलोचकों ने इस मामले को ‘दोहरी सजा’ की एक मिसाल करार दिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi