Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑस्ट्रेलिया में स्थाई निवास न मिलने पर भारतीय ने की खुदकुशी

हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलिया में स्थाई निवास न मिलने पर भारतीय ने की खुदकुशी
मेलबर्न , मंगलवार, 19 जुलाई 2016 (23:02 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में स्थाई निवास हासिल करने में नाकाम रहने के बाद 36 साल के एक भारतीय ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार, दीपक सिंह 2008 में छात्र के तौर पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था। बहरहाल, कुशल व्यवसाय सूची में बदलाव होने के कारण वह स्थाई निवास से उपेक्षित रह गया। बाद में सिंह ने एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से शादी कर ली और अस्थाई वीजा पर वहां रहने लगा। उनके परिचित जसविंदर सिद्धू ने बताया कि दीपक भारत भेजे जाने की आशंका को लेकर काफी तनाव में रहता था।
 
उन्होंने कहा, स्थानीय निवास मिलना मुश्किल होने के बाद वह तनाव में आ गया था। उसने एक गैर भारतीय लड़की से शादी की और पत्नी के वीजा के आधार पर स्थाई निवास का आवेदन किया। साल 2012 में उसका आवेदन खारिज कर दिया गया और फिर उसने कानूनी लड़ाई लड़ी। वह कानूनी लड़ाई के आखिरी पड़ाव में था और फैसले को चुनौती देने के लिए अदालत में पेश होने वाला था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाल विवाह के संदेह में पुलिस को शिकायत, वर-वधु गायब