Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन में बलूच कार्यकर्ताओं का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

हमें फॉलो करें लंदन में बलूच कार्यकर्ताओं का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
लंदन , रविवार, 21 मई 2017 (15:46 IST)
लंदन। बलूच रिपब्लिकन पार्टी ने बलूचिस्तान में पाकिस्तानी अत्याचारों के खिलाफ रविवार को लंदन में पाकिस्तान के उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया।
 
प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर महिलाओं का अपहरण करने और क्षेत्र में रक्तपात मचाने का आरोप लगाया।
 
बीआरपी अध्यक्ष (ब्रिटेन) मंसूर बलोच ने एक बयान में कहा, 'प्रदर्शन रैली का मकसद बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों और रक्तपात को दुनिया के सामने बेनकाब करना है।' बयान के अनुसार बलूच महिलाओं के अपहरण के मामले का भी उल्लेख किया गया।
 
प्रदर्शनकारियों के समूह ने प्रधानमंत्री टेरीजा मे के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट तक मार्च किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी की वजह से गिर सकती है इन वस्तुओं की बिक्री