Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेनगाजी में 5 दिन से संघर्ष जारी, 75 की मौत

हमें फॉलो करें बेनगाजी में 5 दिन से संघर्ष जारी, 75 की मौत
बेनगाजी (लीबिया) , सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (12:23 IST)
बेनगाजी (लीबिया)। लीबिया के बेनगाजी में ताजा हिंसा में 9 लोग मारे गए जिन्हें मिलाकर गत 5 दिनों से यहां जारी संघर्ष में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है।

यहां सरकार समर्थक बलों ने इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

सेना के एक सूत्र ने बताया कि बुधवार को शुरू किए गए अभियान के कमांडर और पूर्व जनरल खलीफा हफ्तार के खाली पड़े मकान को निशाना बनाकर रविवार को किए गए बम हमले में एक महिला की मौत हो गई।

बेनगाजी चिकित्सा केंद्र के सूत्रों ने बताया कि महिला अपनी बेटी के साथ मकान के पास से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि उन्हें 2 जवानों सहित अन्य 8 लोगों के शव भी मिले हैं।

इस शहर के कई हिस्सों में हफ्तार की अगुवाई में सरकार समर्थक बलों और इस्लामी चरमपंथियों के बीच झड़पें जारी हैं। वायुसेना की इकाइयों ने हफ्तार के समर्थकों के ठिकानों पर हवाई हमले किए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi