Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भगवती अग्रवाल सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल

हमें फॉलो करें भगवती अग्रवाल सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल
, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (08:22 IST)
वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी सामाजिक उद्यमी भगवती अग्रवाल वर्ष 2015 के सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल किए गए हैं। उनके द्वारा बनाई गई वर्षा जल संचयन प्रणाली से अब राजस्थान के छह गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
 
सीएनएन ने कहा कि इनमें से प्रत्येक को 10 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। साथ ही इनकी पहचान ‘सीएनएन हीरोज : एन आल स्टार ट्रिब्यूट’ के रूप में की जाएगी। इस कार्यक्रम का वैश्विक स्तर पर प्रसारण किया जाएगा।
 
सीएनएन हीरो का चयन पाठकों के मतों पर किया जाता है। चयनित व्यक्ति को उसके मकसद के लिए एक लाख डॉलर अलग से दिए जाते हैं।
 
अग्रवाल द्वारा तैयार की गई प्रणाली आकाशगंगा कहलाती है। इसमें छतों, गटर, पाइप और भूमिगत जलाशयों का उपयोग किया जाता है तथा जुलाई से सितंबर तक मानसून की वर्षा का संचयन किया जाता है। इस प्रणाली से राजस्थान में पेयजल एकत्र किए जाने में काफी मदद मिल रही है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi