Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जापान में बर्ड फ्लू, दो लाख 10 हजार मुर्गियों को मारा

हमें फॉलो करें जापान में बर्ड फ्लू, दो लाख 10 हजार मुर्गियों को मारा
, सोमवार, 19 दिसंबर 2016 (09:23 IST)
तोक्यो। जापान ने उत्तरी होक्काइदो में बेहद संक्रामक बर्ड फ्लू के प्रकोप और इसे बढ़ने से रोकने के लिए करीब 2,10,000 मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सर्दी के मौसम में मुर्गियों को मारने की यह पांचवी कार्रवाई है। 
सैकड़ों अधिकारी संक्रामक एच-5 के प्रसार की रोकथाम के लिए लगाए गए हैं। जापान के अनेक मुर्गीपालन बाड़ों में यह संक्रामक बीमारी पाई गई है।
 
कुछ सप्ताह पहले संक्रमण के कारण मध्य जापान के शहर नीगाता में 5,50,000 मुर्गियों और होक्काइदो के दक्षिण में ओमोरी प्रीफेक्चर में 23,000 बत्तखों को मार दिया गया था।प्रशासन ने संक्रमित मुर्गी बाड़ों के नजदीक के इलाकों में मुर्गियों एवं इसके उत्पादों को लाने- ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है और इधर आने वाली सड़कों को बंद कर दिया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन ने कहा- ड्रोन से हमारी जासूसी कर रहा अमेरिका, ट्रंप बोले चोर है चीन