Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफगानिस्तान में विस्फोट, 5 की मौत

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में विस्फोट, 5 की मौत
, बुधवार, 11 जनवरी 2017 (22:10 IST)
दुबई। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार शहर में एक बम विस्फोट में संयुक्त अरब अमीरात के 5 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। 
 
आधिकारिक समाचार समिति वाम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह विस्फोट मंगलवार को हुआ और इसमें 5 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। इस घटना के बाद अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने 3 दिनों का शोक घोषित करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाने के आदेश दिए। 
 
इस बीच अफगानी अधिकारियों ने बताया कि उस विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में अफगानिस्तान में अमीरात के राजदूत भी हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहुत मजा आएगा उत्तरप्रदेश में : राहुल गांधी