Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रिटिश पुलिस ने किया 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार

हमें फॉलो करें ब्रिटिश पुलिस ने किया 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार
, गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (20:25 IST)
लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने गुरुवार को यहां दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इन आतंकवादियों के बारे में संदेह है कि वे आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। 
 
ब्रिटेन की महानगर पुलिस ने एक वक्तव्य में गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों का नाम नहीं बताया। 
 
गिरफ्तार आतंकवादियों में से एक की आयु 19 और दूसरे की 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस की आतंकवाद विरोधी शाखा की जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी पश्चिमी लंदन से की गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 एयरलाइंसों ने गैलेक्सी नोट-7 के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध