Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जेन्टीना में बस दुर्घटना, 43 मृ‍त

हमें फॉलो करें अर्जेन्टीना में बस दुर्घटना, 43 मृ‍त
, मंगलवार, 15 दिसंबर 2015 (08:58 IST)
ब्यूनस आयर्स। अर्जेन्टीना के पूर्वोत्तर प्रांत साल्टा में सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को ले जाती बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद उसमें मरने वालों की संख्या 43 हो गई।
         
साल्टा के गर्वनर जुआन मैनुअल ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में सुरक्षा बल के 43 अधिकारियों की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य घायल हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
         
इससे पहले साल्टा में आपातसेवा विभाग के निदेशक एर्नेस्टो फ्लोरेस ने स्थानीय रेडियो केंद्र ला रेड को जानकारी दी थी कि बस में लगभग 50 से 60 अधिकारी सवार थे। उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारियों के अब भी वहीं फंसे होने की खबर है। बचावकर्मी उन्हें निकालने के प्रयास में जुटे हैं।
          
राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री ने हादसे में मारे गए अधिकारियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश में राजमार्गों की स्थिति में सुधार लाने की जरूरत है ताकि आगे से ऐसी घटनाएं ना हों। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi