Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सबसे ज्यादा अनुकूल ही सबसे ज्यादा सफल : भगत

हमें फॉलो करें सबसे ज्यादा अनुकूल ही सबसे ज्यादा सफल : भगत
, सोमवार, 3 नवंबर 2014 (20:05 IST)
- न्यूयॉर्क से जितेन्द्र मुछाल
 
 
प्रमुख लेखक, निर्माता, स्तम्भकार, स्पीकर, सोशल मीडिया आइकन चेतन भगत ने न्यूयॉर्क में आज यहां अपने निजी अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे वे एक बैंकर से बॉलीवुड में स्थान बना पाए। वे यहां एक निजी समारोह में भाग लेने के लिए आए थे। अपने शुरुआती दिनों में वे आईआईटी, आईआईएम और कैरियर बैंकर रहे। 
   
उनकी पहली किताब 'फाइव पाइंट समवन' को दो वर्ष तक कोई प्रकाशक नहीं मिला था। लेकिन बाद में इसकी तेरह लाख प्रतियां बिकीं। उनका कहना है कि उनकी सफलता इस कारण से है क्योंकि वे सही समय पर मौजूद रहे। 
 
चेतन के अनुसार वे लिखना चाहते हैं लेकिन वे बदलाव और असर का संदेश देने वाली रचनात्मकता चाहते हैं। वे अंग्रेजी में बोलते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर हिंदी में भी आसानी से जवाब दे सकते हैं। वे बदलाव को धीरे-धीरे लाने में भरोसा करते हैं और वे मानते हैं कि इसे मनोरंजन के साथ आम आदमी की भाषा में होना चाहिए।  
 
चेतन भगत मानते हैं कि वे सर्वश्रेष्ठ लेखक नहीं हो सकते हैं लेकिन वे एक सर्वाधिक बिकने वाले लेखक अवश्य हैं। वे कहते हैं कि सबसे स्मार्ट या बुद्धिमान हमेशा ही लीडर नहीं होता है। 
 
इसी तरह वे मानते हैं कि वे राजनीति से थोड़ी दूरी बनाकर रहना चाहते हैं। पर वे अपनी किताबों, फिल्मों और स्तम्भों से एक गेम चेंजर होने की भी सामर्थ्य रखते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi