Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुछ दिन में इंसान के आकार का होगा चिकन

हमें फॉलो करें कुछ दिन में इंसान के आकार का होगा चिकन
, शुक्रवार, 28 नवंबर 2014 (16:39 IST)
यह जानकर आपको हैरानी होगी पर यह 100 प्रतिशत सत्य है। जिस तरह से दिन-प्रतिदन पोल्ट्री फार्मिंग विकसित हो रही है। अगर ऐसे ही चलती रही तो एक दिन ऐसा आएगा जब चिकन की संख्या व आकार इंसानों की संख्या व आकार के बराबर होगा।

अलबर्टा विश्वविद्यालय में किए गए शोध के मुताबिक उन्होंने पाया कि सन् 1957 में जहां चिकन का वजन मात्र 0.9 किग्रा हुआ करता था वहीं सन् 2005 में आते आते चिकन सा आकार बढ़कर 4 किग्रा हो गया।

शोधकर्ताओं का अनुमान है कि इस लिहाज से शताब्दी के अंत तक एक चिकन का आकार मानव के आकार के बराबर होगा। वहीं संख्या के आधार पर बात करें तो यहां भी चिकन की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

शोधकर्ताओं का मानना है की जिस रफ्तार के साथ चिकन की बढ़ोतरी हो रही है उससे यह लग रहा है कि शताब्दी के अंत तक चिकन तुर्की की जनसंख्या को पीछे छोड़ते हुए यूरोप की जनसंख्या की बराबरी कर लेगा। एक सवाल जो बहुत महत्वपूर्ण है वो यह है कि जब मानव के आकार का एक चिकन होगा तो इस दुनिया का क्या होगा?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi