Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन में 127 बैंक अधिकारी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें चीन में 127 बैंक अधिकारी गिरफ्तार
बीजिंग , रविवार, 2 अगस्त 2015 (20:11 IST)
बीजिंग। चीन में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत बैंकिंग उद्योग के 127 अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है।
 
सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों में बैंकों के अध्यक्ष अथवा स्थानीय शाखओं के प्रमुख भी शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि उन पर घूसखोरी, गबन और अवैध गतिविधियों का आरोप है।
 
चीन के व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के कारण हजारों लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई मामलों में सजा भी हुई है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 2013 में सत्ता संभालने के बाद से भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू हुआ है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi