Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदला : महिला ने निकाल ली लड़के की आंखें

हमें फॉलो करें बदला : महिला ने निकाल ली लड़के की आंखें
बीजिंग , मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (17:42 IST)
बीजिंग। चीन के जिलिन प्रांत में पारिवारिक झगड़े की वजह से बदला लेने के लिए एक महिला ने एक लड़के को चाकू मारा और उसके आंखें भी निकाल लीं। बाद में महिला ने खुद की भी जान ले ली।
 
लड़के के परिजनों ने बताया, 'लड़के पर चाकू से किया गया वार गंभीर नहीं है। बहरहाल, जब लड़का घायल अवस्था में मिला तो उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं।'
 
सरकारी समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ के अनुसार यह अभी अनिश्चित है कि उसकी आंखों की रोशनी दोबारा लौटेगी या नहीं।
 
यह घटना प्रांत के यूशू गांव की है जहां झू उपनाम वाले 12 साल के लड़के पर हमला किया गया। घटना के समय लड़का अपने परिवार के स्टोर को देख रहा था और उसके मां-बाप बाहर थे।
 
एक महिला स्टोर में दाखिल हुई और बीयर की बोतल खरीदी। बाद में उसने लड़के से आइसक्रीम मांगी। जब लड़का आइसक्रीम लेने के लिए पीछे मुड़ा तो महिला ने उस पर बोतल से हमला कर दिया और फिर से चाकू मारा तथा आंखें भी निकाल लीं।
 
बाद में इस महिला ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जान दे दी। वांग उपनाम वाली महिला का लड़के के परिवार से झगड़ा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi