Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका : एनएसए मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, एक की मौत

हमें फॉलो करें अमेरिका : एनएसए मुख्यालय के बाहर गोलीबारी, एक की मौत
वाशिंगटन , मंगलवार, 31 मार्च 2015 (08:28 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के मुख्यालय के बाहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतक महिला वेश में चोरी की कार से एनएसए मुख्यालय में घुसने का प्रयास कर रहा था।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार सोमवार को एक वाहन पर सवार दो लोगों ने एन एरूनडेल काउंटी के फोर्ट मीड स्थित एनएसए के मुख्यालय के दरवाजे पर अपनी गाड़ी ठोक दी और उसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
 
अमेरिकी प्रशासन ने इस हमले के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन पुलिस के अनुसार मुख्यालय के दरवाजे पर खड़े सुरक्षाकर्मियों ने ही वाहन सवार दोनों लोगों पर गोली चलाई।
 
इस गोलीबारी में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे व्यक्ति की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घायल को बाल्टीमोर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में एनएसए का एक अधिकारी भी घायल हुआ है। 
 
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार वाहन सवार दोनों लोगों ने महिलाओं की तरह वेशभूषा बना रखी थी। यह घटना भारतीय समयानुसार रात नौ बजे हुई। कार से ड्रग्स और एक बंदूक बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार भी चोरी की थी। (वार्ता)
चित्र सौजन्य : ट्विटर


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi