Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इटली के भूकंप, मृतक संख्या 281 पहुंची

हमें फॉलो करें इटली के भूकंप,  मृतक संख्या 281 पहुंची
रोम , शनिवार, 27 अगस्त 2016 (14:45 IST)
रोम। इटली के मध्यवर्ती भाग में तीन दिन पहले आए भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार को 281 हो गई है। 
 
भूकंप के कारण गिरे मकानों के मलबे में अब किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद नहीं रह जाने की वजह से शुक्रवार को ही कुछ इलाकों में शवों की तलाश का अभियान बंद कर दिया गया था।
 
इटली की सरकार ने शनिवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा। नागरिक रक्षा विभाग के अनुसार अभी अस्पताल में भूकंप में घायल हुए 388 लोगों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें 40 की हालत गंभीर है। इसी वजह से मृतकों की संख्या बढ़ने की  आशंका है। भूकंप के कारण लगभग 2500 लोग बेघर हो गए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाक ने फिर मारी पलटी, नरेन्द्र मोदी को नवाज शरीफ का न्योता