Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल में भूकंप से आठ लाख लोग प्रभावित

हमें फॉलो करें नेपाल में भूकंप से आठ लाख लोग प्रभावित
न्यूयॉर्क सिटी , मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (10:01 IST)
न्यूयॉर्क सिटी। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि नेपाल में आए घातक भूकंप से कम से कम आठ लाख लोगों के जीवन पर असर पड़ा है और उन्हें तत्काल राहत सामग्रियों में प्लास्टिक शीट, साफ पानी, साबुन और दवाओं की जरूरत थी। 
 
संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि प्रारंभिक अनुमानों और नवीनतम भूकंप की तीव्रता के आधार पर 39 जिलों के आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 11 विभिन्न प्रभावित जिलों में दो लाख से अधिक लोग रहते हैं।
 
शनिवार दोपहर को 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे राजधानी काठमांडू में कई ईमारत जमींदोज हो गई थी और बाहरी गांवों के कई घर धराशाई हो गए थे। इससे अभी तक कम से कम 3,700 लोगों की मौत हो गई और 6,000 लोग घायल हो गए।
 
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने भूकंप की घटना के बाद भोजन और साफ पानी की आपूर्ति करने को कहा है। नेपाल में 80 वर्षों में पहली बार सबसे अधिक क्षति हुई है। 
 
राजधानी काठमांडू में आपदा के बाद दो दिन तक जनजीवन शांत रहा। सोमवार को छोटे दुकान खुले लेकिन बड़े कारोबार बंद ही रहे। कार और ट्रकें ईंधन के लिए गैस स्टेशनों पर खड़े रहे। बैंक अभी भी बंद है, हालांकि ऑटोमेटिक बैंकिंग मशीन काम कर रहे थे लेकिन उससे नकद की आपूर्ति नहीं हो रही थी। तीसरी रात भी लोग ईमारत के गिरने के भय से खुले में सोने को विवश हैं।
 
काठमांडू के खुले क्षेत्रों में कुल 21 राहत शिवर लगाए गए हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम भोजन और ट्रक उपलब्ध करा रही है। यूनिसेफ टेंट और स्वास्थ्य सेवाएं आपूर्ति कर रही है जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन 40,000 लोगों के लिए चिकित्सा की आपूर्ति कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi