Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस में आर्थिक संकट, मंत्रियों की छुटि्टयां रद्द

हमें फॉलो करें रूस में आर्थिक संकट, मंत्रियों की छुटि्टयां रद्द
मास्को , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014 (10:31 IST)
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आर्थिक संकट के कारण मंत्रियों की नए वर्ष की छुटि्टयां रद्द कर दी।
 
पुतिन ने गुरुवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में कहा कि कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि छुट्टियों के दौरान मंत्री स्थिति को काबू में रखने में सहयोग करेंगे। 
 
निम्न तेल कीमत और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से लड़खड़ाती रूसी अर्थव्यवस्था 6 साल में पहली बार अगले वर्ष मंदी में कदम रखने जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि रूस में कंपनियों के कर्मचारियों को 1 से 12 जनवरी तक की छुट्टियां होती हैं, क्योंकि रूस में नया साल और आर्थोडोक्स क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi