Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फ्लोरिडा नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 17 घायल

हमें फॉलो करें फ्लोरिडा नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 17 घायल
ह्यूस्टन-फोर्ट मैयर्स , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (23:24 IST)
ह्यूस्टन-फोर्ट मैयर्स। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के एक नाइट क्लब में टीन स्विमसूट पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। इससे छह सप्ताह पहले इसी प्रांत में गोलीबारी में 49 लोगों की जान चली गई थी। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की इस घटना का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘यह घटना आतंकवाद की घटना नहीं है।’ फ्लोरिडा के फोर्ट मैयर्स में ‘क्लब ब्लू बार एंड ग्रिल’ के पार्किंग क्षेत्र में रात करीब साढ़े बारह बजे गोलियां चलीं। पुलिस इस घटना के संदर्भ में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है, हालांकि इनकी पहचान नहीं बताई गई है।
webdunia
‘ली मेमोरियल हेल्थ सिस्टम’ की प्रवक्ता चेर्ली गार्न ने बताया कि तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि शेष लोगों का उपचार किया गया और छुट्टी दे दी गई। पीड़ितों की उम्र 12 साल से लेकर 27 साल तक बताई गई है। ऐसा लगता है कि यह हमला किशोर-किशोरियों की ‘स्विमसूट ग्लो पार्टी’ को निशाना बनाकर किया गया। क्लब बू ने फेसबुक पोस्ट में कहा है कि पार्टी के खत्म होने के बाद जब लोग जा रहे थे, उसी वक्त गोलीबारी हुई।
webdunia
क्लब ने कहा, ‘हमें इस मामले पर दु:ख है। हमने किशोर-किशोरियों को एक सुरक्षित स्थान देने का प्रयास किया।’ खुफिया अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कितने लोग हताहत हुए हैं तथा उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि 14 से 16 लोग घायल हुए हैं।
 
स्थानीय मीडिया के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों ने क्लब के बाहर की स्थिति को बेतरतीब बताया। क्लब से कुछ दूर रहने वाली एक औरत ने बताया कि उसने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी। उसने फेसबुक पर लिखा कि लोग चीख चिल्ला रहे थे। कई लोगों को एंबुलेस से अस्पतालों में ले जाया जा रहा था।
 
फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने आज फोर्ट मेयर्स के अधिकारियों के साथ मुलाकात की योजना बनाई है। इससे पहले 12 जून को ओरलैंडो के एक नाइटक्लब में गोलीबारी हुई थी और एक ही बंदूकधारी ने 49 लोगों की जान ले ली थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैदान पर मैं बल्लेबाज की तरह सोचता हूं : विराट कोहली