Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेरिस हमलों में मारे गए कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली

हमें फॉलो करें पेरिस हमलों में मारे गए कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली
पेरिस , रविवार, 15 नवंबर 2015 (14:37 IST)
पेरिस। एक युवा फ्रांसीसी वकील, स्पेन का एक इंजीनियर, विदेश में डिजाइन की पढ़ाई करने आई अमेरिकी कॉलेज की एक छात्रा उन लोगों में शामिल हैं, जो पेरिस में हुए हमलों के पहले शिकार हुए। फ्रांस की राजधानी पेरिस में गोलीबारी और फिदायीन हमलों में कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई।


जिन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है उनमें अंतरराष्ट्रीय कानून कंपनी होगान लॉवेल्स के पेरिस स्थित कार्यालय में कार्यरत वैलेंताइन रिबेत (26) शामिल है। रिबेत बैटाक्लान कंसर्ट हॉल में रॉक शो के दौरान हुए हमले में मारा गया।

कंपनी ने कहा कि वह एक बहुत प्रतिभावान वकील था और अपने स्वभाव के चलते कार्यालय में बेहद लोकप्रिय था। वर्ष 2014 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से विधि में मास्टर डिग्री लेने वाले रिबेत ने पेरिस की बोरबोन यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी।

हमले में मरने वालों में नोहेमी गोंजालेज (23) का नाम भी शामिल है, जो कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉन्ग बीच की छात्रा थी।

कैलीफोर्निया स्टेट के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नोहेमी की मौत गोली लगने से हुई। एक प्रवक्ता ने बताया कि वह बहुत प्रतिभाशाली, खुशमिजाज और ऊर्जावान थी। नोहेमी लॉस एंजिल्स के उपनगर एल मॉन्ट की रहने वाली थीं।

इसी तरह से फेसबुक पर किए एक पोस्ट के जरिए डीजामिला हाउद (41) के मरने की पुष्टि की गई। वे पेरिस स्थित एक प्रतिष्ठित रेडी-टू-वीयर हाउस इजाबेल मैरेंत के लिए काम करती थीं। मरने वाले अन्य लोगों में थॉमस अयाद (32), अल्बर्टे गोंजालेज गैरिडो (29), मैथ्यू होचे (38), निक एलेक्जेंडर (36), गुइलामा डेशर्फ (43) का नाम शामिल है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi