Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेरिस हमला : पुलिस जाल से बच निकला संदिग्ध?

हमें फॉलो करें पेरिस हमला : पुलिस जाल से बच निकला संदिग्ध?
पेरिस , सोमवार, 16 नवंबर 2015 (15:49 IST)
पेरिस। पेरिस को दहला देने वाले आतंकवादी हमलों के कुछ घंटों बाद पुलिस ने उस संदिग्ध को रोककर पूछताछ करने के बाद जाने दिया था जिसकी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही है।

पुलिस ने जब शनिवार सुबह एक कार को रोका था तो उसमें बैठे 3 लोगों में सालेह अब्देलसलाम भी सवार था। यह कार बेल्जियम के साथ लगती फ्रांस की सीमा की ओर जा रही थी। फ्रांस के राष्ट्रपति ने पहले ही नए सीमा प्रतिबंधों की घोषणा कर दी थी ताकि अपराधी बचकर भाग नहीं पाएं।

इससे कुछ घंटों पहले जांचकर्ताओं ने अब्देलसलाम की पहचान उस व्यक्ति के रूप में की जिसने फॉक्सवैगन पोलो किराए पर ली थी। इसी कार के जरिए बंधक बनाने वालों को पेरिस के थिएटर में ले जाया गया था, जहां सर्वाधिक लोग हमलों का शिकार हुए थे।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि स्थानीय फ्रांसीसी पुलिसकर्मियों ने अब्देलसलाम को हिरासत में क्यों नहीं लिया? उन्होंने उसके पहचान पत्र की जांच की लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या उन्हें हमले से उसके प्रत्यक्ष संबंध के बारे में सूचना दी गई थी या नहीं?

एक फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा कि यह एक आम जांच थी। उस समय तलाश के संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi