Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैरान कर देगी गूगल की नई सीएफओ की सैलरी

हमें फॉलो करें हैरान कर देगी गूगल की नई सीएफओ की सैलरी
सैन फ्रांसिस्को , शनिवार, 28 मार्च 2015 (12:00 IST)
सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने वाल स्ट्रीट की सबसे शक्तिशाली महिला के तौर पर जानी जाने वाली रथ पोराट को अपना नया मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) बनाया है और निवेश बैंक मार्गन स्टैनली से इसी पद को छोड़कर आने के एवज में उन्हें 7 करोड़ डॉलर से अधिक का आकर्षक वेतन पैकेज दिया जा रहा है।

गूगल ने मार्गन स्टैनली के मुकाबले करीब 7 गुना अधिक वेतन की पेशकश की है। इस वेतन पैकेज का खुलासा गुरुवार को एक नियामकीय सूचना में हुआ जिससे स्पष्ट होता है कि गूगल, रथ को कितना महत्व देती है।

रूथ 2010 से मार्गन स्टैनली की मुख्य वित्त अधिकारी हैं और गूगल से 26 मई से जुड़ेंगी। आते ही गूगल उन्हें 2.5 करोड़ डॉलर के शेयर देगी तथा अगले साल और 4 करोड़ के शेयर प्रदान करेगी।

गूगल इंक उन्हें 50 लाख डॉलर साइनिंग बोनस भी दे रही है, जो 6,50,000 डॉलर की शुरुआती वेतन से जुडेगा। मार्गन स्टैनली ने 2013 में रूथ को 1.01 करोड़ डॉलर के वेतन पैकेज के तौर पर 10 लाख डॉलर का वेतन दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi