Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बच्चों के हज करने पर लग सकती है पाबंदी

हमें फॉलो करें बच्चों के हज करने पर लग सकती है पाबंदी
जेद्दाह , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (19:25 IST)
जेद्दाह। सऊदी अरब की सरकार हज के दौरान पड़ने वाली कड़ी मेहनत और बच्चों की सेहत को  देखते हुए 10 साल से कम उम्र के बच्चों के हज करने पर रोक लगाने की योजना बना रही है। हज  दुनिया की सबसे बड़ी तीर्थयात्राओं में से एक है।
 
अरब न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हज प्रतिष्ठानों के प्रमुखों और हज मंत्रालय के बीच हुई बैठक में  यह मुद्दा लाया गया है। हज के दौरान पवित्र स्थल पर भारी भीड़ और बढ़ती गर्मी की वजह से  बच्चों को खतरा होता है। इसे देखते हुए यह प्रस्ताव आया है। इसके अलावा बच्चों में संक्रमण होने  की भी आशंका रहती है।
 
अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसे ‘काउंसिल ऑफ सीनियर स्कॉलर्स’ के पास विचार के  लिए भेजा जाएगा। हज मंत्रालय के दलों ने हज के दौरान मक्का में स्थित मस्जिद-ए-हरम (सबसे  बड़ी मस्जिद) और अन्य पवित्र स्थलों से सैकड़ों बच्चों को ढूंढा है, उनमें से दो-तिहाई 6 साल से  कम उम्र के थे।
 
मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक उनकी संख्या 5 से 7 हजार के बीच है। भारतीय हज मिशन की  वेबसाइट के मुताबिक कुल भारतीय हाजियों में से 10 साल से कम उम्र के 144 हाजी थे। इसके  अलावा 52 शिशु भी थे।
 
पिछले साल तक भारतीय शिशुओं को हज वीज़ा की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन इस साल से उनके साथ हाजियों जैसा व्यवहार किया जाने लगा है।
 
जो हाजी अपने बच्चों को साथ लेकर आए हैं, उनका कहना है कि उनके पास अपने बच्चों को साथ  लाने के सिवा कोई अन्य विकल्प नहीं था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi