Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान में भारी बारिश, छह मरे, 80 हजार बेघर

हमें फॉलो करें जापान में भारी बारिश, छह मरे, 80 हजार बेघर
असाकुरा , शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (14:10 IST)
असाकुरा (जापान)। जापान के फुकुओका में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से शुक्रवार छह लोगों की मौत हो गई और 80 हजार लोग बेघर हो गए।
 
मौसम विभाग ने और बारिश तथा उसके कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। भूस्खलन के बाद मलबों का तेज बहाव होने से हजारों राहतकर्मियों को बचाव कार्य करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
मौसम एजेंसी के मुताबिक क्युशु द्वीप के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित फुकुओका के एक हिस्से में पिछले 48 घंटों से लेकर गुरुवार मध्य रात्रि तक 593 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि यह जुलाई में होने वाली सामान्य बारिश से अधिक है। क्युशु के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश जारी है। हालांकि बारिश की आपात चेतावनी हटा ली गई है।
 
अधिकारियों ने बताया बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है और 22 अन्य लापता हैं। अस्सी हजार लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया जिनमें से 40 हजार लोगों को तेज बारिश के बीच सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसके अलावा हजारों अन्य लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के दिलशाद गार्डन में आग से चार मरे