Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका में बर्फीली हवाओं के साथ भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात...

हमें फॉलो करें अमेरिका में बर्फीली हवाओं के साथ भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात...
कैलीफोर्निया , बुधवार, 11 जनवरी 2017 (10:38 IST)
कैलीफोर्निया। अमेरिका के कैलीफोर्निया एवं नेवादा में मंगलवार को बर्फीली हवाओं के साथ भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और पहाड़ों पर कई फीट बर्फ जमा हो गई। 
 
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कैलीफोर्निया, नेवादा और ट्रुसकी एवं दक्षिण ताहोइ समेत थाहो क्षेत्र में इस संबंध में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सियारा नेवादा पहाड़ी क्षेत्रों में 5 से 10 फीट बर्फबारी एवं 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
 
मौसम विभाग ने नेवादा के रेनो से जारी एक बुलेटिन में बताया कि यह जानलेवा स्थिति है। विभाग ने बाहर जाने वाले सभी पर्यटकों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने बताया कि इस स्थिति में थोड़ी-सी भी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। यहां पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।
 
मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य कैलीफोर्निया के निचले इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में लगातार 2 दिनों से मसूलधार बारिश से सभी नदी पानी से भर गई हैं और ऐसी आशंका है कि अगर बारिश नहीं थमी तो नदियों का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाएगा (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली में सबसे ठंडा दिन...