Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक बोला, 'गोमांस' का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है भारत

हमें फॉलो करें पाक बोला, 'गोमांस' का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है भारत
इस्लामाबाद , गुरुवार, 8 अक्टूबर 2015 (22:28 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत में उत्तर प्रदेश के दादरी में गोमांस खाने की अफवाह पर मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या को लेकर भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि पर सवाल उठाते हुए गुरुवार को कहा कि इस तरह के हमले समझ से परे हैं और इन्हें लेकर मुस्लिम जगत में काफी चिंता है।
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने दादरी में गोमांस खाने की अफवाह पर एक व्यक्ति के मारे जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि एक देश जो धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करता है, उसे अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों की पूरी रक्षा करनी चाहिए। भारत को गोमांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बताते हुए उन्होंने कहा कि गोहत्या के बगैर गोमांस का निर्यात संभव नहीं है। 
 
जाने माने गजल गायक गुलाम अली के मुंबई में होने वाले कंसर्ट के रद्द होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बेहद अफसोसनाक है कि पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में धमकियां मिलती हैं। 
 
उन्होंने कहा, हमने कश्मीर समेत हर मसले पर बातचीत के लिए जोर दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनका देश भारत के साथ किसी भी तरह की बातचीत के लिए कभी पीछे नहीं हटा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi