Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लड़के से यौन दुराचार, भारतीय फुटबॉल कोच को जेल

हमें फॉलो करें लड़के से यौन दुराचार, भारतीय फुटबॉल कोच को जेल
दुबई , गुरुवार, 26 मई 2016 (22:53 IST)
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में 35 साल के एक भारतीय फुटबॉल कोच को 15 साल के एक भारतीय लड़के के साथ यौन दुराचार करने के जुर्म में 3 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। कोच इस लड़के को प्रशिक्षण देता था।
 
'खलीज टाइम्स' की खबर है कि कोच ने इस स्कूली लड़के की अश्लील फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाल देने की धमकी देकर अपनी कार की पिछली सीट पर उससे छेड़खानी की।
 
इस खबर के अनुसार कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टांस ने कोच को लड़के के साथ यौन दुराचार करने और उसके साथ यौन हरकत के लिए बाध्य करने को लेकर दोषी ठहराया है। कोच इस लड़के और उसके साथियों को फुटबॉल की ट्रेनिंग देता था। अदालत ने उसे 3 साल की कैद की सजा सुनाई और सजा पूरी होने पर उसे उसके देश भेजने का आदेश दिया।
 
खबर के अनुसार उस पर लड़के के पास गंदी तस्वीरें भेजकर उसे गंदी हरकतों के लिए उकसाने का भी आरोप है। आरोपी के मोबाइल फोन में किशारों की गंदी तस्वीरें मिली हैं, जो वह खींच लेता था और फिर लड़कों को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल करता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व की 2000 बड़ी कंपनियों में 56 भारत की : फोर्ब्स