Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंडोनेशियाई नौका डूबी, करीब 100 यात्री थे सवार

हमें फॉलो करें इंडोनेशियाई नौका डूबी, करीब 100 यात्री थे सवार
जकार्ता , रविवार, 20 दिसंबर 2015 (01:56 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी तट से दूर एक नौका अशांत सागर में दुर्घटना का शिकार हो गई। नौका में 100 से अधिक लोगों के सवार होने की संभावना है।
 
परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता जेए बराता ने बताया कि शनिवार सुबह जब यात्री नौका दक्षिण-पूर्व सुलावेसी के कोलका से रवाना हुई तो उस पर 19 बच्चों और 10 कर्मियों समेत 118 लोग सवार थे।
 
बराता ने बताया, दोपहर में पोत ने एक संकेत भेजा, जिसमें नौका के समुद्र में चार से पांच मीटर की लहरों के चलते दुर्घटना का शिकार होने की बात कही गई थी।
 
एक स्थानीय खोज एवं बचाव अधिकारी ने एएफपी को बताया कि ऊंची लहरों और तेज हवाओं के चलते नौका से संपर्क टूट गया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi