Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तिलमिलाए चीन ने अमेरिका को याद दिलाया यह वादा...

हमें फॉलो करें तिलमिलाए चीन ने अमेरिका को याद दिलाया यह वादा...
बीजिंग , बुधवार, 15 जून 2016 (00:14 IST)
बीजिंग। चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ दलाई लामा की संभावित भेंट और ताईवान की नई राष्ट्रपति की भावी अमेरिका यात्रा से पहले वॉशिंगटन को पृथकतावादी गतिविधियों का समर्थन नहीं करने के उसके वादे की याद दिलाई है और उसने इस संबंध में उसे आगाह किया है।
       
स्वशासित लोकतांत्रिक द्वीप ताईवान तथा पर्वतीय क्षेत्र तिब्बत चीन के लिए राजनीतिक तथा कूटनीतिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। दोनों क्षेत्रों की गतिविधियों को लेकर वह दूसरे देशों को आगाह करता रहता है।
        
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कंग ने कहा कि दोनों क्षेत्रों से संबंधित मुद्दे उसकी नीतियों से जुड़े हैं। चीन दोनों क्षेत्रों को अपना हिस्सा मानता है। चीन दूसरे देशों को भी अपने इस रुख को स्वीकार करने के लिए दबाव डालता रहता है।
        
ताईवान की राष्ट्रपति सई इंगवेन पनामा जाते हुए मियामी में रूक रही हैं। वे 24 जून से दो जुलाई की विदेश यात्रा पर जा रही हैं। दलाई लामा इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने कोरिया को हराया, फाइनल का दावा मजबूत