Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत
जकार्ता , रविवार, 19 जून 2016 (19:26 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में आई भीषण बाढ़ तथा भूस्खलन से 24 लोगों की मौत हो गई तथा हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 
राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो नुगरोहो ने रविवार को बताया कि देश के सबसे सघन आबादी वाले इस इलाके में रातभर हुई बारिश से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है तथा हजारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
 
सेना, पुलिस, गैरसरकारी संगठन तथा स्वयं सेवकों की मदद से लापता 26 लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचावकर्मी पीड़ितों तक मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों के लिए घर की पढ़ाई बेहतर : जेनिफर लोपेज