Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईरानी सीमा प्रहरियों ने ली पाक सैनिक की जान

हमें फॉलो करें ईरानी सीमा प्रहरियों ने ली पाक सैनिक की जान
इस्लामाबाद , शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (17:16 IST)
इस्लामाबाद। दक्षिण-पश्चिम प्रांत ब्लूचिस्तान में ईरानी सीमा प्रहरियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 1 पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।
 
एक सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ईरानी सैनिकों ने शुक्रवार को सीमा के मांड इलाके में गोलीबारी की। मांड इलाके की सीमा सिस्तान-ब्लूचिस्तान प्रांत से लगती है।
 
अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी कई घंटे तक होती रही जिसके कारण एफसी के 1 सूबेदार की मौत हो गई जबकि 3 अन्य जवान घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि ईरानी बलों ने उस समय हमला किया, जब एफसी के जवान बदमाशों का पीछा कर रहे थे। यह पाकिस्तानी बलों पर लक्षित हमला था। ईरान की गोलीबारी में एफसी का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
 
ईरानियों ने दावा किया है कि पाक-ईरान सीमा पर संघर्ष में उन्होंने कई विद्रोहियों को मार गिराया जिसमें प्रांतीय सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान भी शामिल हैं।
 
ईरान का आरोप है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह उसके बलों को लगातार निशाना बनाते रहे हैं। एफसी इंस्पेक्टर जनरल मेजर जनरल ऐजाज शाहिद ने भविष्य में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi