Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हवाई हमले में IS का वित्त प्रमुख ढेर

हमें फॉलो करें हवाई हमले में IS का वित्त प्रमुख ढेर
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 11 दिसंबर 2015 (00:50 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि पिछले महीने हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट का वित्त प्रमुख मारा गया।
 
terrorist
अमेरिका सेना के प्रवक्ता कर्नल स्टीव वारेन ने बगदाद से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि नवंबर के आखिर में अबू सालेह मारा गया। उन्होंने सालेह को इस समूह के वित्तीय नेटवर्क का 'एक वरिष्ठतम और अनुभवी सदस्य' करार दिया।
 
आईएस विरोधी लड़ाई के लिए अमेरिकी सरकार के दूत ब्रेट मैकगर्क ने टि्वटर पर जानकारी दी कि अबू सालेह अपने दो साथियों के साथ मारा गया। उन्होंने उसे समूह का 'वित्तमंत्री' बताया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi