Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सात हजार सेक्स गुलामों को बेच रहा है आईएस...

हमें फॉलो करें सात हजार सेक्स गुलामों को बेच रहा है आईएस...
, बुधवार, 30 दिसंबर 2015 (21:10 IST)
दुनियाभर में आतंकी हमलों से दहशत का पर्याय बने कुख्यात आतंकी संगठन आईएस महिलाओं और बच्चों को सेक्स गुलाम के रूप में बेच रहा है। ऐसा माना जाता है कि आईएस ने बेचने के लिए 7000 से अधिक महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाया है। 
 
आईएस आतंकी महिला को 15 हजार पाउंड में बेचते हैं तो बच्चों को 10 हजार पाउंड में बेच दिया जाता है। सेक्स स्लेव आईएस के लिए धन जुटाने के बड़ा जरिया बन गया है। बेचने के लिए महिलाओं और बच्चों को सीरिया और इराक से चुराया जाता है। यहां आईएस का वर्चस्व है।
 
कहा जा रहा है कि आतंकियों ने हाल ही में कब्जे में लिए गए कुछ गुलामों की फोटो ली है। इन्हें वॉट्स एप पर जारी किया जाएगा। 
कुछ मामलों में फिरोती वसूलने के बाद आईएस ने गुलामों को वापस इनके परिवारों को सौंप दिया है।
 
विशेषज्ञों का मानना है कि फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन के नेतृत्व में आईएस के कब्जे वाले तेल क्षेत्र में हवाई हमलों के बाद सेक्स स्लेव पर इस आतंकी संगठन की निर्भरता बढ़ गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi