Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईएस ने घोषणा पत्र में दी मोदी को चेतावनी, छेड़ेंगे जेहाद

हमें फॉलो करें आईएस ने घोषणा पत्र में दी मोदी को चेतावनी, छेड़ेंगे जेहाद
, बुधवार, 2 दिसंबर 2015 (16:33 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएस ने अपने ताजा घोषणा-पत्र में भारत के खिलाफ जेहाद की चेतावनी दी है। घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी करार देते हुए लिखा गया है कि भारतीय प्रधानमंत्री हथियारों की पूजा करते हैं और अपने लोगों को मुसलमानों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आईएस के कर्ता-धर्ताओं ने अब अपनी आतंकी गतिविधियों का विस्तार करने का खाका तैयार किया है। इसके अनुसार अब यह संगठन इराक और सीरिया से निकलकर भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत अन्य देशों में विस्तार करेगा।
 
आईएस में घोषणा पत्र में कहा कि पहली बार भारत की राजनीति स्थिति का अध्ययन करने बात कही गई है। इसमें लिखा गया है कि भारत में हिन्दुओं का आंदोलन तेजी से बढ़ रहा है। उन मुस्लिमों को मारा जा रहा है जो गोमांस खाते हैं। इसके अलावा आईएस ने घोषणा की है कि वह दुनिया के हर देश में जाएगा। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi